भारत बंद के दौरान विपक्ष के 49 नेताओं पर दर्ज हुआ मुकदमा

 


बस्ती :- (संवाददाता) 08 दिसंबर को  हाल में ही बनाये गए किसानों से संबंधित तीन कानूनों ,प्रस्तावित विद्दयुत संबंधित विधेयक वापस लिए जाने व न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी देने की मांग को लेकर संयुक्त किसान समन्वय संघर्ष  समिति के अखिल भारतीय भारत बंद  कार्यक्रम को सफल बनाने में शामिल मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी सहित अन्य राजनैतिक दलों के 49 नेताओ व सैकड़ो अज्ञात के खिलाफ कोतवाल बस्ती की तहरीर पर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है।



       कोतवाल बस्ती रामपाल यादव की तहरीर में समाजवादी पार्टी के  अध्यक्ष महेंद्र नाथ यादव सहित 28 नेताओ को नामजद व 55 अज्ञात , कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अंकुर वर्मा सहित 04 नेताओ को नामजद व 15 अज्ञात ,मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के नेता कामरेड के के तिवारी सहित 05 नेताओ को नामजद व 15 अज्ञात, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के नेता ब्रिज भूषण मिश्र,आशीष राजभर सहित 10 अज्ञात व बहुजन क्रांति मोर्चा के विजय प्रताप विक्रम सहित 10 अज्ञात के नाम शामिल है।
      कोतवाली थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा 143,188 ,आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के धारा 51 (b) के तहत दर्ज मुकदमे में महेंद्र नाथ यादव, सपा के राम प्रसाद चौधरी,जितेंद्र उर्फ नंदू चौधरी, दूध राम ,सुमन सिंह,राजेन्द्र प्रसाद चौधरी, अतुल चौधरी,राम शंकर निराला, बृजेश मिश्र,अरविंद सोनकर ,रामबृक्ष यादव,समीर चौधरी,विपिन शुक्ल ,राम उजागर गौतम, राम प्रकाश चौधरी,हनुमान प्रसाद चौधरी, लक्की यादव,अवधेश यादव, घनश्याम यादव, राघवेंद्र सिंह,दीना नाथ चौरसिया ,वीरेंद्र चौधरी,इंद्रजीत यादव घनश्याम कन्नौजिया,हरीश यादव,संतोष तिवारी,मिथिलेश यादव व गोरख यादव सहित 55 अज्ञात है , इसी प्रकार मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के कामरेड के के तिवारी ,कामरेड सत्यराम ,कामरेड विजय ,कामरेड पूनम व कामरेड अलीमुन्निशा सहित 15 अज्ञात है।कांग्रेस अध्यक्ष अंकुर वर्मा के साथ ही अनिल भारती,ज्ञान प्रकाश पांडेय,दुर्गेश त्रिपाठी सहित 10 अज्ञात शामिल है।

  प्राथमिकी दर्ज किए जाने पर प्रतिक्रिया देते हुए विभिन्न दलो के नेताओ ने कहा कि सरकारे अपनी विफलताओं को छिपाने के लिए पुलिसिया उत्पीड़न का सहारा लेती रही है। किसानों  की समस्यायों के समाधान होने तक आंदोलन जारी रहेगा।